{"_id":"5a4e63004f1c1b4e198b4cf3","slug":"151515086592-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में विस्फोटक के प्रयोग पर रोक लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में विस्फोटक के प्रयोग पर रोक लगाएं
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण कार्य में विस्फोटक का प्रयोग होने का हल्ला मचने के बाद मां पूर्णागिरि मंदिर समिति ने डीएम को ज्ञापन भेजकर विस्फोटक के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की है। समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे शिष्टमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि टनकपुर-जौलजीबी सड़क निर्माण में विस्फोटक का प्रयोग कर पहाड़ी काटने की बात सामने आ रही है, जो मां पूर्णागिरि धाम की सुरक्षा के लिए घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कर रही एजेंसी द्वारा विस्फोटक का प्रयोग किया जा रहा है तो उस पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में विशन दत्त तिवारी, सतीश तिवारी, प्रमोद तिवारी, गिरीश पांडेय, पूरन पांडेय, पीतांबर पांडेय, महेश पांडेय, मोहन पांडेय, दिनेश पांडेय शामिल थे।