फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बचत:जल्द ही खुले बाजार में आएंगे पांच किलोग्राम के गैस सिलेंडर

बचत:जल्द ही खुले बाजार में आएंगे पांच किलोग्राम के गैस सिलेंडर

Sun, 05 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बचत:जल्द ही खुले बाजार में आएंगे पांच किलोग्राम के गैस सिलेंडर
चंपावत। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में रसोई गैस संकट से निपटने और महिलाओं को सिरबोझ से मुक्ति दिलाने की तेजी से पहल की जा रही है। जल्द ही पहाड़ी क्षेत्र के खुले बाजार में रसोई गैस के पांच किलो के छोटे सिलेंडरों की बिक्री शुरू हो जाएगी। जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इंडेन कंपनी के सहयोग से पांच किग्रा के छोटे रसोई गैस सिलेंडर बाजार में उतारने की योजना तैयार की गई है। यह छोटे सिलेंडर गैस एजेंसी के साथ-साथ खुले बाजार में परचून की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों में उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पहाड़ में अभी घरेलू रसोई गैस के 14 किलो के सिलेंडर मुहैया कराए जा रहे हैं। भारी होने के कारण इन्हें लाने-ले जाने में महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इनकी उपलब्धता कम रहने से रसोई गैस की किल्लत भी रहती है। इसको देखते हुए अब पांच किलो के रसोई गैस सिलेंडर बाजार में लाने की तैयारी चल रही है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि छोटे गैस सिलेंडरों की बिक्री के लिए इंडेन कंपनी और संबंधित दुकानदारों के बीच अनुबंध की प्रक्रिया जारी है। उनका कहना है कि पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडर आसानी से बाजार में उपलब्ध होने पर जहां उपभोक्ताओं को रसोई गैस की कमी के संकट से मुक्ति मिलेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सिर में सिलेंडर ढोकर गैस गोदाम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को पांच किग्रा वाला गैस सिलेंडर हासिल करने के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। उपभोक्ता एक समय में 1250 रुपये जमा कर छोटे गैस सिलेंडर का संयोजन ले सकता है। उसके बाद सिलेंडर की रिफिलिंग की कीमत 250 रुपये होगी।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं को सिर के बोझ से मुक्ति दिलाने का प्रयास
इंडेन कंपनी के माध्यम से की जाएगी छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति

बड़े गैस सिलेंडरों की तरह ही होंगे सुरक्षा मानक
चंपावत। इंडेन कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले छोटे गैस सिलेंडरों में सुरक्षा मानक बड़े गैस सिलेंडरों की तरह ही होंगे। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के अनुसार बाजार में चोरी, छिपे बिक रहे छोटे सिलेंडर सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते हैं जबकि पांच किग्रा वाला छोटा सिलेंडर सुरक्षा मानकों में खरा है। उन्होंने बताया कि परचून, पेट्रोल पंपों में छोटे गैस सिलेंडरों के भंडारण के लिए संबंधित दुकानदारों को कंपनी की ओर से तय सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 16 प्रतिष्ठानों का हो चुका है अनुबंध
चंपावत। जिले में छोटे गैस सिलेंडरों की बिक्री के लिए 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और इंडेन कंपनी के बीच अनुबंध हो चुका है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के अनुसार चंपावत, लोहाघाट मुख्य बाजार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों से भी अनुबंध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता एक समय में एक से अधिक छोटे सिलेंडर भी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed