{"_id":"59a1cb5d4f1c1b20498b4916","slug":"151503775581-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखो एवं कबड्डी में चंपावत संकुल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखो एवं कबड्डी में चंपावत संकुल का दबदबा
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में आयोजित की जा रही खोखो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में चंपावत संकुल का दबदबा रहा। प्राथमिक वर्ग के बालकों की कबड्डी में आनंद बाल विद्या मंदिर तथा बालिकाओं में वीयरशिवा स्कूल, उच्च प्राथमिक बालक-बालिकाओं में मुड़ियानी संकुल प्रथम रहा। बालिकाओं की खोखो में सनसाइन, बालक में आनंद बाल विद्या मंदिर और बालक उच्च प्राथमिक वर्ग में मुड़ियानी और बालिका वर्ग में आनंद बाल विद्या मंदिर पहले स्थान में रहा। जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं की खोखो में चंपावत संकुल और बालकों की कबड्डी में सिप्टी तथा बालिका वर्ग में धौन संकुल अव्वल रहा। प्रतियोगिता के निर्णायकों में मुकेश वर्मा, प्रदीप बोरा, महेंद्र बोरा, दिनेश पांडेय, सतीश गहतोड़ी, नवीन जुकरिया, शंकर पांडेय, अमित वर्मा, पुष्कर शर्मा, चंदन सिंह अधिकारी, मुकेश कुमार, जीवंती कोहली आदि शामिल रहे।