{"_id":"5984b03a4f1c1b470e8b45ba","slug":"151501868090-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौतड़ी और रामेश्वर में तेंदुए के आतंक से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौतड़ी और रामेश्वर में तेंदुए के आतंक से दहशत
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की सीमा में पड़ने वाले बौतड़ी और रामेश्वर गांवों तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर यहां तेंदुआ दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। तेंदुए के भय से लोग दिन ढलते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को जंगल भेजना बंद कर दिया है। ग्रामीण भरत रावल, होशियार सिंह, मदन सिंह आदि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व जंगल में जानवरों के लिए चारा लेने गई अनीता बोहरा को तेंदुए ने घायल कर दिया था। इसके अलावा बृहस्पतिवार तेंदुए ने लछीमा देवी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिन्हें पिथौरागढ़ राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रवासी शंकर सिंह, राम सिंह, मुन्नी देवी, जानकी देवी, कल्याण सिंह, हरीश सामंत आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।