{"_id":"596a5a7d4f1c1b44458b4736","slug":"151500142205-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामप्रधान ने कम राशि लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामप्रधान ने कम राशि लेने से किया इंकार
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ग्रामसभा देवीपुरा की ग्रामप्रधान माला देवी ने राज्य वित्त से मिली कम राशि को लेने से इनकार कर दिया है। माला देवी के खाते में राज्य वित्त से केवल 42 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। ग्रामप्रधान का कहना है कि गांव के विकास कार्यों के लिए सरकार से मात्र 42 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इससे पहले ग्रामसभा को कम से कम एक लाख रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए प्राप्त होती थी। बताया कि इतनी कम राशि में कुछ भी निर्माण करना संभव नहीं है। ग्रामप्रधान ने कहा कि वैसे भी देवीपुरा बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित है। इस ग्रामसभा के लिए बाढ़ की रोकथाम और भूकटाव से बचाव को अलग से धनराशि की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।