{"_id":"57e173184f1c1bf63aa82492","slug":"15-to-23-october-will-banbasa-army-recruitment-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा में 15 से 23 अक्तूबर तक होगी सेना की भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा में 15 से 23 अक्तूबर तक होगी सेना की भर्ती रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक यशपाल बनवोत ने सूचित किया है कि 15 से 23 अक्तूबर तक बनबसा में सोल्जर जीडी, सोल्जर टेक्निकल, टेड्रमैन, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर, नसिंग सहायक, पशु सहायकों की भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार को सोल्जर जीडी और टेड्रमैन के लिए 166 सेमी, सोल्जर टेक्निकल, नर्सिंग सहायक, पशु सहायक के लिए 163 सेमी, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर के लिए 162 तथा गोरखा के लिए 157 सेमी लंबाई तथा वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।
छाती सामान्य 77 सेमी तथा फुलाकर 82 सेमी होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि सोल्जर जीडी सिख तथा सिख एम तथा आर के लिए लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए। सैनिक, पूर्व सैनिक, सैन्य विधवा, सैन्य विधवा के पुत्र को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। सोल्जर जीडी के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल तथा सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सोल्जर टेक्निकल के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, गणित तथा अंग्रेजी विषयों में 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर उत्तीर्ण तथा सोल्जर टेक्निकल, नर्सिंग सहायक, पशु सहायक के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में इंटर कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिलावार भर्ती विवरण
भर्ती निदेशक ने बताया है कि चंपावत जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती 15 अक्तूबर से होगी। 16 को पिथौरागढ़, 17 को अल्मोड़ा, 18 को बागेश्वर, 19 को नैनीताल, 20 को ऊधमसिंह नगर तथा 21 अक्तूबर को अन्य जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। 22 अक्तूबर को अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण होगा।
विज्ञापन
प्रतिबंधित दवाओं के सेवन पर रहेगी पैनी नजर
बनबसा में 15 अक्तूूबर से होने वाली सेना भर्ती में प्रतिबंधित दवा का सेवन करने वाले अभ्यर्थियों को बख्शा नहीं जाएगा, साथ ही दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर को भी सीज किया जाएगा। यह निर्देश मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने एसडीएम टनकपुर को दिए, इसके साथ ही सीओ को आदेश दिए कि वे सेना की खुफिया एजेंसियों के साथ तालमेल कर स्थानीय अभिसूचना इकाई को सतर्क करें और प्रतिबंधित दवा बेचने वालों पर पैनी नजर रखें।
पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल यशपाल बनवोत ने बताया कि पूर्व में भर्ती होने आए कई अभ्यर्थी प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करते हुए पाए गए हैं, इसको लेकर विशेष सतकर्ता बरतने के निर्देश दिए हैं। भर्ती को लेकर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश हैं। बैठक में एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीमा विश्वकर्मा, सीईओ एनसी पाठक, सीओ विमल आचार्य आदि अधिकारी उपस्थित थे।