{"_id":"593598604f1c1b55128b458b","slug":"149668465412-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठा साहिब में साफ हो गई नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठा साहिब में साफ हो गई नदी
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा साहिब में साफ हो गई नदी
रीठा साहिब (चंपावत)। सात जून से शुरू होने वाले रीठा साहिब के तीन दिनी जोड़ मेले में नदी को साफ करने का काम पूरा कर लिया गया है। रविवार से शुरू इस काम को दो दिन में पूरा कर लिया गया।
जोड़ मेले में हजारों की तादात में आने वाले तीर्थयात्री रीठा साहिब के गुरुद्वारे में मत्था टेकने से पूर्व लधिया व रतिया नदी के संगम पर स्नान करते हैं। मगर अभी तक यहां न स्नान घाट साफ थे और नहीं नदी। नदी में बड़ी मात्रा में जली लकड़ी, रेत का अंबार सहित अन्य गंदगी अटी पड़ी थी। स्नान घाट की बदहाली और वहां पर व्याप्त गंदगी पर आधारित खबर को अमर उजाला के रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने जेसीबी लगाकर लगाकर नदी की सफाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही गुरुद्वारे को जोड़ने वाले सड़क मार्ग की मरम्मत भी की जा रही है। बताते चलें कि सात जून से तीन दिनों तक चलने वाले सालाना जोड़ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से तमाम तरह की अस्थाई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग के निर्माण के साथ ही नदी के किनारों पर अस्थाई शौचालय बनाए जा रहे हैं। गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक तरीके से बिजली की रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया जा रहा है।