{"_id":"593598604f1c1b68128b4578","slug":"149668465314-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चैटरसिप एप में चैनल बनाकर की जा सकेगी आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चैटरसिप एप में चैनल बनाकर की जा सकेगी आमदनी
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अब चैटरसिप ऐप में चैनल बनाकर की जा सकेगी आमदनी
चंपावत। सोशल मीडिया में प्रसिद्ध विदेशी कंपनी वाट्सऐप के मुकाबले चैटरसिप ऐप बनाने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट के 12 वीं कक्षा के छात्र अमित भंडारी ने चैटरसिप में नया फीचर जोड़ा है। जिसमें अपना चैनल बनाकर उसमें विभिन्न कंपनियों के माध्यम से चलाए जाने वाले विज्ञापनों से आमदनी की जा सकेगी। जैसे किसी फेसबुक पेज में या यू ट्यूब चैनल में सैकड़ों, हजारों अथवा लाखों सदस्य होते हैं, और किसी एक सदस्य की ओर से पेज में कोई भी पोस्ट सभी सदस्यों तक पहुंच जाती है। ठीक उसी तरह चैटरसिप चैनल में भी अनगिनत सदस्यों तक कुछ भी पोस्ट आसानी से चली जाएगी।
अमित भंडारी बताते हैं कि चैटरसिप फीचर के चैनल का लाभ उसे संचालित करने वाले मालिक को होगा। चैनल मालिक अपने चैनल में किसी कंपनी उत्पाद के विज्ञापन चलाएगा तो उसे प्रति विज्ञापन तीन सौ चार रुपये की आमदनी होगी। यदि चैनल में एक दिन में 15 से 20 विज्ञापन डाले जाएंगे तो उसकी एक दिन की कमाई दो हजार रुपये से अधिक हो जाएगी। अब बात आती है कि इस चैनल में विज्ञापन कहां से आएंगे। इसके लिए चैनल मालिक को ऑनलाइन बेबसाइड जैसे फिल्पकार्ट, अमेजन आदि उभरती कंपनी के मार्केर्टिंग साइट में अपने चैनल का नाम डालना पड़ेगा जिसके बाद कई कंपनियां उनसे संपर्क कर विज्ञापन प्रसारित अथवा प्रकाशित करने को कहेगी।
जिसके बाद चैनल मालिक अपने चैटरसिप फीचर पर विज्ञापनों को डालेगा। अमित का कहना है कि वर्तमान में विज्ञापन तकनीक का व्यापक प्रचार प्रसार होने के कारण नई नई कंपनियां उभर रही हैं जो सोशल मीडिया के माध्यमों से अपनी कंपनी और उत्पादों के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहती हैं। यदि चैनल के मालिक को कंपनियों के विज्ञापन पसंद आते हैं तो वह धनराशि के बदले अपने चैनल पर उन विज्ञापनों को पोस्ट कर सकता है। जिससे चैनल से जुड़े सभी सदस्यों तक संबंधित विज्ञापन पलक झपकते ही पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
समाचार प्रसारित करने में हो सकता है मददगार
चंपावत। अमित भंडारी का कहना है कि चैटरसिप ऐप में नए लांच किए गए चैनल फीचर का प्रयोग समाचारों के प्रसारित करने में भी मददगार साबित हो सकता है। उनका कहना है कि जिस तरह फेसबुक पेज में किए गए पोस्ट अथवा विज्ञापन संबंधित फेसबुक पेज के सभी उपयोगकर्ताओं तक पहुंच जाते हैं, ठीक उसी तरह चैटरसिप चैनल में किए गए सभी पोस्ट, वीडियो, जोक्स अथवा समाचार चैनल से जुड़े सभी सदस्यों तक पहुंच जाएंगे।
बाक्स
एक साल पूर्व बनाया था चैटरसिप ऐप
चंपावत। जिले के लोहाघाट विवेकानंद विद्या मंदिर में 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र अमित भंडारी ने एक साल पूर्व विदेशी कंपनी वाट्सऐप के बाद नया सोशल एप बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। अमित को बचपन से ही कंप्यूटर का ज्ञान है और वो लगातार इस में कुछ नया करते रहते हैं। केवल 15 साल की उम्र में छात्र अमित भंडारी ने स्वयं विकसित किए ऐप को चैटरसिप ऐप का नाम दिया है। चैटरसिप ऐप गूगल प्ले स्टोर के साथ ही अन्य बेबसाइटों में भी उपलब्ध है।