{"_id":"5c6ee6e8bdec224bff24290d","slug":"141550771944-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल को आग से बचाने वाले होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल को आग से बचाने वाले होंगे पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। काली कुमाऊं वन क्षेत्र में हुई वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में जंगल में आग लगने के कारणों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को बाराकोट ब्लाक सभागार में वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा ने किया। उन्होंने कहा कि वनाग्नि पर काबू पाने के लिए आम लोग विभाग को पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए उपकरणों और फायर टेंडर की व्यवस्था करने पर जोर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वनों को आग लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही और आग से बचाव में मददगारों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएस सेमिया ने कहा कि लोगों से घास के लिए जंगलों में आग न लगाने की अपील की। अग्निशमन अधिकारी एमएस थापा ने वन पंचायत सरपंचों को समय-समय पर अग्नि सुरक्षा के प्रशिक्षण देने और वन विभाग से मिनी वाटर टेंडर की व्यवस्था करने के सुझाव दिए। गोष्ठी में राजू अधिकारी, बीडीसी सदस्य नवीन पंत, अनिल जोशी ने भी विचार रखे। वहां फायर यूनिट प्रभारी मोहन थापा, सुनील जोशी, राजेंद्र जोशी, महेश जोशी, एसआई सुरेंद्र खड़ायत, जगदीश चंद्र, वन दरोगा चंद्रशेखर शर्मा, उत्तम नाथ, गिरीश जोशी, अजय विश्वकर्मा मौजूद थे।