{"_id":"5c6d9255bdec22738d0b6d07","slug":"141550684757-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोड़ी डिग्री कॉलेज के निर्मांण के लिए जल्द मिल सकती है धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोड़ी डिग्री कॉलेज के निर्मांण के लिए जल्द मिल सकती है धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूरी पर बनने वाले अमोड़ी डिग्री कॉलेज में जल्द धनराशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम को धनराशि मिल जाएगी।
अमोड़ी डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए करीब 5 करोड़ की स्वीकृति कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम को मिलनी थी। लेकिन अब तक कॉलेज के निर्माण के लिए मात्र 50 लाख रुपये की धनराशि ही मिल पाई है। कार्यदायी संस्था कई बार शासन स्तर को भी पत्र भेजकर धनराशि की मांग कर चुका है। लेकिन धन के अभाव में फरवरी 2018 से डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। यूपी निर्माण निगम ने 2017 में कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया था। कॉलेज निर्माण कार्य में अब तक 10 फीसदी कार्य ही हो पाया है।
अमोड़ी डिग्री कॉलेज में बनेगा तीन मंजिला भवन
चंपावत। डिग्री कॉलेज अमोड़ी में तीन मंजिला भवन बनाने के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिली थी। इसमें प्रशासनिक भवन और कक्षा कक्षों का निर्माण किया जाना है। वर्तमान में डिग्री कॉलेज का नींव का कार्य ही हो पाया है।
विज्ञापन
वर्तमान में इंटर कालेज में चल रहा डिग्री कॉलेज
चंपावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन में चल रहा है। जगह कम होने से कॉलेज की छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
कोट
डिग्री कॉलेज अमोड़ी भवन निर्माण के लिए शासन स्तर से जल्द धनराशि मिल सकती है। इसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। बजट नहीं होने से एक साल से डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य रुका पड़ा है।
संजय चौधरी, पीएम, यूपी निर्माण निगम, चंपावत।