{"_id":"5c2e3c15bdec2256db062751","slug":"141546533909-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की जल्द होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की जल्द होगी मरम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में दैवीय आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों का जल्द मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग के खाते में 16 रुपये लाख की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में दैवी आपदा के दौरान जिले की सात पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइनों को कामचलाऊ बनाकर लोगों को पानी दिया जा रहा था। लेकिन अब विभाग को आपदा मद से 16 लाख की धनराशि मिल चुकी है। इसके लिए कोषागार स्तर पर कार्यवाही चल रही है। पेयजल लाइनों की मरम्मत होने के बाद लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
इन पेयजल लाइनों की होगी मरम्मत
चंपावत। दैवी आपदा में जिले की नीड़ तल्ली, चौड़ी, राजकीय पॉलिटैक्निक , छतोली, मछियाड़, थापलागूंठ, जमाड़ की पेयजल लाइनों की मरम्मत कार्य किया जाएगा।
कोट
दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त सात पेयजल लाइनों की मरम्मत के लिए 16 लाख की धनराशि मिल चुकी है। कोषागार से विभाग के खाते में डालने की कार्रवाई शुरू हो गई है। -आरके वर्मा, एई जल संस्थान, चंपावत।