{"_id":"5c211c86bdec2256ac502735","slug":"141545673862-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वी सेट स्थापित कर बैंकिग गतिविधियां संचालित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वी सेट स्थापित कर बैंकिग गतिविधियां संचालित करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने कहा है कि जिले के जिन स्थानों पर कनेक्टिविटी न होने के कारण बैंक अपनी गतिविधियां संचालित नहीं कर पा रहा है, वहां पर वी सेट स्थापित करना सुनिश्चित करें।
सोमवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि जिले में 2000 से कम आबादी वाले 677 गांवों को चिह्नित कर 108 कलस्टर्स में विभाजित कर वहां पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नाबार्ड की ओर से कृषि क्षेत्र में 96.07 करोड़ के सापेक्ष 41.53 करोड़ की उपलब्धि पर जिलाधिकारी नाराज दिखे।
जिलाधिकारी ने नैनीताल बैंक की कई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने और गंभीरता से कार्य करने को कहा। 2019-20 की जिले की संभाव्यता युक्त ऋण योजना पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, डीडीएम नाबार्ड पुनीत नागर, लीड बैंक अधिकारी एनडी जोशी, आरसेटी निदेशक जनार्दन चिल्कोटी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जीबी जोशी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारी और बैंकर्स आदि उपस्थित रहे।