फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मनरेगा मजदूरों को सितंबर से नहीं मिली मजदूरी

मनरेगा मजदूरों को सितंबर से नहीं मिली मजदूरी

Tue, 30 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों को सितंबर से नहीं मिली मजदूरी
चंपावत। जिले में मनरेगा मजदूरों को सितंबर से मजदूरी नहीं मिल पाई है। वर्तमान में जिले में 10684 लोगों के पास मनरेगा जॉबकार्ड हैं, इसमें से 5823 मजदूरों ने रोजगार मांगा है।
विज्ञापन


मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों को 2018 में अब तक तीन करोड़ 70 लाख मजदूरी तथा एक करोड़ 85 लाख सामग्री मद में दिया गया है। लेकिन मजदूरों को एक महीने से मजदूरी नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में मजदूरों को 175 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाती है। जिस कारण मनरेगा में कार्य करने के लिए मजदूरों की संख्या प्रतिदिन घटती जा रही है।
विज्ञापन



1050 मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी
मनरेगा में काम कर रहे 1050 मजदूरों को सितंबर से मजदूरी नहीं मिल पाई है। इसके चलते मजदूरों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। वर्तमान में 62 लाख 70 हजार मजदूरी और सात लाख 54 हजार रुपये सामग्री मद की धनराशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सितंबर से 1050 मजदूरों की मजदूरी रुकी है। वर्तमान में जिले में 10684 जॉबकार्ड धारक है। जिसमें से 5823 मजदूर रोजगार कर रहे है।
- अमित पांडेय, डीपीओ, मनरेगा, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed