{"_id":"5b50d0ab4f1c1b46748b5da3","slug":"141532022955-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैथनी संस्था ने वन महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैथनी संस्था ने वन महोत्सव मनाया
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बैथनी जीवन धारा संस्था ने सेंट फ्रांसिस स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन कर लोगों पर्यावरण के संरक्षण की जानकारी दी। संस्था की सिस्टर प्रेसी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एमडीएम स्कूल के प्रबंधक धर्मेंद्र चंद ने किया। कार्यक्रम में सेंट फ्रांसिस एवं एमडीएम के करीब दो सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। संस्था की महिलाओं ने पर्यावरण पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। संचालन अलका सिंह एवं राधिका भंडारी ने किया। कार्यक्रम में सिस्टर निति, जीआईसी के प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार, सेंट फ्रांसिस के प्रधानाचार्य ब्रदर मारिया दास, कमला महर आदि थे। इस दौरान बच्चों और अतिथियों को संस्था द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधे भेंट किए गए। ब्यूरो