फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डंपिंग जोन से अलग मलबा डालने पर करें सख्त कार्यवाही

डंपिंग जोन से अलग मलबा डालने पर करें सख्त कार्यवाही

Fri, 18 May 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
डंपिंग जोन से अलग मलबा डालने पर करें सख्त कार्यवाही

विज्ञापन
चंपावत। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान कंपनी, ठेकेदार की ओर से निर्धारित डंपिंग जोन से अलग मलबा डालने पर कठोर कार्रवाई कर सख्ती के साथ जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने डीएम को अपने अधीनस्थ अधिकारियों से लगातार इसकी निगरानी कराने को कहा। मुख्य सचिव ने सड़क चौड़ीकरण की धीमी रफ्तार पर एनएच के अभियंताओं और निर्माण कार्य कर रही कंपनियों को फटकार लगाने के साथ-साथ कार्य को तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।


प्रभारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल ने बताया कि टनकपुर से घाट तक लगभग 68 प्रतिशत चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है और संबंधित कंपनी को बरसात से पूर्व सड़क से मलबा हटाने और कार्य में तेजी लाने के निर्देंश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 5.952 हेक्टेअर निजी और 29.100 हेक्टेअर सरकारी भूमि अधिग्रहीत करने के साथ पेड़ों को काटने का कार्य पूरा हो चुका है। राकड़ी फुलारा से तिलोन तक 7.750 किमी बाईपास एवं लोहाघाट के देवराड़ी बैंड से पाटन तक 9.475 किमी बाईपास की ऑनलाइन प्रक्रिया गतिमान है। चौड़ीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन और हैंडपंपों को पुर्नस्थापित किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, डीएफओ केएस बिष्ट, मुख्य अभियंता डीएस नबियाल, अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed