{"_id":"5ab540574f1c1b8f778b7165","slug":"141521827927-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण मिलने से अफरा-तफरी, डीएनए जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण मिलने से अफरा-तफरी, डीएनए जांच को भेजा
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सैलानीगोठ मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भ्रूण मिलने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह सैलानीगोठ गांव में सड़क किनारे एक भ्रूण पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची महिला एसआई निशु गौतम ने पंचनामा भरकर भ्रूण को कब्जे में लिया। बाद में भ्रूण का डीएनए परीक्षण कराने को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि भ्रूण करीब चार माह का था। जिसका सिर भी विकसित नहीं हुआ था।