{"_id":"5a8f0e514f1c1b5e028b6cb6","slug":"141519324753-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतन दिवस के रूप में मना स्काउट संस्थापक का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतन दिवस के रूप में मना स्काउट संस्थापक का जन्म दिन
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट/बनबसा (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय में स्काउट के संस्थापक बेडेन पॉवेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य बीडी ओली ने छात्र-छात्राओं को स्काउट के महत्व की जानकारी दी। संगीत शिक्षक संदीप भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी विचार साझा किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सर्वधर्म प्रार्थना, सामूहिक गीत आदि की प्रस्तुति दी। संगीत शिक्षक संदीप भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रकाश पुनेठा, गुलाब सिंह, अभिषेक, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
उधर, बनबसा के एनएचपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में प्राचार्या रंजना बरफाल ने पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों को विद्यालय, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में अपना भरपूर सहयोग देने को प्रेरित किया। बीपी सिंह ने स्काउट के महत्व पर प्रकाश डाला। स्काउट-गाइडों ने बालश्रम पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। इस दौरान गाइड रिया चंद, सचिन सिंह राणा, मो. मुदस्सिर, आनंद मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक एचपी वर्मा, बीके पुष्कर, श्वेता भाल, पंकज बिष्ट आदि मौजूद थे।