{"_id":"5a8b0d844f1c1bb1208ba1c7","slug":"141519062404-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को लेकर लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को लेकर लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाएं
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। गांवों में कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की दो दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है।
जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाने के जमीनी प्रयास करने और मातृशक्ति, महिला मंगल दलों व ग्राम पंचायतों को साथ लेकर स्वच्छता की मुहिम से जोड़ने को कहा।
जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बेनी ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में महिलाएं अहम व सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। इस दौरान स्वजल के समन्वयक मो. आरिफ, प्रभारी जिला बाल विकास अधिकारी निर्मल सिंह बसेड़ा, क्षेत्रीय बाल विकास अधिकारी लक्ष्मी पंत, रमेश चंद्र पंत, नंदलाल सहित आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।