{"_id":"5a4e63064f1c1b0f788b6a90","slug":"141515086598-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस स्वयंसेवियों ने मोहनपुर में घर-घर किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस स्वयंसेवियों ने मोहनपुर में घर-घर किया सर्वे
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दयानंद इंटर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने मोहनपुर गांव में घर-घर जाकर राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, शौचालय आदि का सर्वे कर ग्रामीणों को इनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता एवं नशामुक्ति अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, खुले में शौच नहीं करने आदि की प्रति सजग किया। बौद्धिक सत्र में सेना के रिटायर्ड सूबेदार एसएस खाती ने स्वयंसेवियों को जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। इस मौके पर निर्मला बिष्ट, सुरजीत सिंह, अमन राठौर, अंजली पाल, शिक्षा, दिनेश चंद्र शास्त्री, गायत्रीकृपा आर्य, रामदेव आर्य आदि मौजूद थे।