{"_id":"5a3e8e734f1c1b87698c3567","slug":"141514049139-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दी गई प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दी गई प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सेवायोजन विभाग की ओर से शारदा इंटर कालेज बनबसा में शिविर आयोजित कर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी गई। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने छात्रों को स्वरोजगारपरक योजनाओं के बारे में बताया और छात्रों की ओर से करिअर से संबंधित सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में सरकारी सेवाओं में नियुक्ति पाने को अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
बेरोजगार अभ्यर्थी स्थायी निवास प्रमाण पत्र तथा सभी शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र और प्रमाण पत्रों सहित स्वयं उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेवायोजन कार्यालय में स्थित मार्गदर्शन केंद्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिनका लाभ अभ्यर्थी उठा सकते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीके मिश्रा, खजान पाठक, प्रदीप सिंह, गोमती आदि ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया।