{"_id":"5a2d6e904f1c1bf4688c06a2","slug":"141512926864-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने बाणासुर किले के दीदार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने बाणासुर किले के दीदार किए
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत एतिहासिक बाणासुर किला और कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट का शैक्षिक भ्रमण किया।
टीम लीडर शिक्षक नवीन चंद्र पांडेय, अनूप कौशल और विक्रमाजीत चौहान के नेतृत्व में नौंवी कक्षा के छात्रों के दल को प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने बाणासुर किले का भ्रमण कर इसके ऐतिहासिक और कलात्मक पक्ष को जाना। कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों ने संरक्षित खेती, टपक सिंचाई की जानकारी दी। बीएड प्रशिक्षु शिक्षक गोपाल भट्ट और संदीप चंद ने छात्रों को शैक्षिक भ्रमण की महत्ता की जानकारी दी। भ्रमण में छात्र अंकित बिष्ट, मुशाहिद रजा, प्रियांशु बिष्ट, कमल अधिकारी, देवाशीष राय, ऋषभ, गौरव, पंकज, रोहित कुमार, राहुल, हरीश आदि मौजूद थे।