{"_id":"596112a34f1c1bb5568b46af","slug":"141499533987-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस प्रतिशत ओवर रेट पर बिक रही शराब, लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस प्रतिशत ओवर रेट पर बिक रही शराब, लगा जुर्माना
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत की शराब की दुकान में शराबियों को दारू के लिए करीब 30 प्रतिशत अधिक रकम चुकानी पड़ रही है। शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा खरीद कराई गई शराब में इसकी तस्दीक हुई। विभाग ने शराब बेचने वाले पर जुर्माना लगाया है।
आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि अधिक दाम पर शराब मिलने की सूचना पर विभाग की टीम ने वाहन के जरिए संचालित चंपावत की देसी और विदेशी शराब की दुकान पर शनिवार को किसी व्यक्ति से शराब मंगाई। शराब विक्रेता द्वारा 60 रुपये कीमत के देसी पव्वै को 80 रुपये में बेचा गया। इसी तरह 125 रुपये की बीयर को 160 रुपये और अंग्रेजी शराब के 190 रुपये में मिलने वाले अध्धै को 220 रुपये में दिया गया। निरीक्षक प्रसाद ने बताया कि निर्धारित दर से अधिक में शराब की बिक्री के चलते दोनों दुकानों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।