{"_id":"59569f584f1c1bc4378b465c","slug":"141498849112-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह ग परीक्षा की तैयारी को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह ग परीक्षा की तैयारी को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला सेवायोजन कार्यालय के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों को समूह ग की परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन के अनुसार अभ्यर्थियों को जुलाई से दिसंबर तक छह माह तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी के अलावा कंप्यूटर टाइपिंग सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से जुलाई माह के पहले सप्ताह तक अपने मूल प्रमाण पत्रों, जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्रों के साथ मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क करने को कहा है।