{"_id":"5c6ee640bdec22691d36d87f","slug":"131550771776-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दिया तो पालिका प्रशासन ने वेतन और पेंशन का भुगतान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना दिया तो पालिका प्रशासन ने वेतन और पेंशन का भुगतान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। वेतन और पेंशन न मिलने से खफा नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों और सेनानिवृत्त कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को आंदोलन की राह पकड़ी तो पालिका प्रशासन ने वेतन और पेंशन का भुगतान कर दिया। वेतन और पेंशन न मिलनेे से नाराज पर्यावरण मित्रों और सेवानिवृत्त कर्मचारी देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ के बैनर तले धरने पर बैठ गए।
उनका कहना था कि कर्मचारियों को जनवरी का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी गई है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के धरना देने पर पालिका प्रशासन ने वेतन और पेंशन भुगतान की कार्रवाई शुरू की। कार्यवाहक ईओ वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद ने बताया कि कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन और पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। भुगतान होने पर पर्यावरण मित्रों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दोपहर बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।