{"_id":"5c6ee639bdec2229d23984e5","slug":"131550771769-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी चंपावत की 108 चिकित्सा सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी चंपावत की 108 चिकित्सा सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले की आपात चिकित्सा सेवा 108 अभी भी लंबी दूरी तय नहीं कर पा रही है। हालांकि 18 फरवरी से खराब चंपावत की 108 सेवा को ठीक करने के लिए हल्द्वानी से तकनीशियन पहुंच गए हैं। आपात चिकित्सा सेवा 108 के जिला समन्वयक रजत उनियाल ने बताया कि इंजन ऑयल लीकेज को ठीक करने के लिए तकनीशियन हल्द्वानी से यहां पहुंच गया है। खामी को शुक्रवार सुबह तक ठीक कर लिया जाएगा और चंपावत की सेवा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। लोहाघाट, पाटी, रीठा साहिब और टनकपुर की 108 सेवा अभी भी पर्याप्त ईंधन नहीं होने से हल्द्वानी तक नहीं जा पा रही है। वहीं चंपावत जिले की तीन खुशियों की सवारी (केकेएस) में से एक भी ईंधन की कमी से लंबी दूरी तय नहीं कर पा रही है।
सीईए के विरोध में बंद रहे निजी अस्पताल
चंपावत/लोहाघाट। क्लीनिकल एस्टेब्लिसमेंट एक्ट (सीईए) को लेकर चंपावत और लोहाघाट के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने स्वैच्छिक रूप से बंद रखा। लोहाघाट में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता और प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय के संचालन में हुई बैठक में क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का पुरजोर विरोध करते हुए संशोधन करने की मांग उठाई। वहां व्यापार संघ कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, दीपक जोशी, प्रकाश जोशी, दीपक राय, धर्मानंद राय, मुन्ना उप्रेती, पप्पू वर्मा आदि थे। इधर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हेम पुनेठा, जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती, सचिव आलोक जोशी ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।