फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीएमएसडी से दवाओं के 12 नमूने लिए

सीएमएसडी से दवाओं के 12 नमूने लिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीएमएसडी से दवाओं के 12 नमूने लिए
चंपावत/लोहाघाट। कुमाऊं और गढ़वाल के औषधि निरीक्षकों ने जिले के कई मेडिकल स्टोर और दो जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। चंपावत के केंद्रीय औषधि भंडार (सीएमएसडी) से विभिन्न दवाओं के 12 नमूने लिए गए। इन नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। वैसे अधिकांश जगह व्यवस्थाएं ठीक मिली। अलबत्ता दवाओं का रिकॉर्ड सही ढंग से न रखने वाले दवा व्यापारियों को सही से रखरखाव करने के निर्देश दिए गए। औषधि निरीक्षकों के औचक मुआयना करने की भनक लगते ही दवा व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक (कुमाऊं) मीनाक्षी बिष्ट और (गढ़वाल) के डॉ. सुधीर कुमार ने चंपावत और लोहाघाट के कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोरों में बेची जाने वाली दवाओं की जानकारी ली। तपेदिक की दवाओं, एमटीपी किट को रजिस्टर में अंकित करने के साथ चिकित्सक के पर्चे के बगैर नहीं देने की हिदायत दी। नशीली और घटिया दवाओं की बिक्री किसी भी हालत न करने के कड़े निर्देश दिए। दुकानों को साफ सुथरा रखने एक्सपायरी दवाओं को अलग से रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed