फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वर्षो से बिल दबाए हैं 215 उपभोक्ता, विभाग भेजेगा आखिरी नोटिस

वर्षो से बिल दबाए हैं 215 उपभोक्ता, विभाग भेजेगा आखिरी नोटिस

Wed, 12 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
वर्षो से बिल दबाए हैं 215 उपभोक्ता, विभाग भेजेगा आखिरी नोटिस
चंपावत। तीन वर्ष से अधिक समय से पेयजल बिल चुकता नहीं करने वाले 215 उपभोक्ताओं को जल संस्थान ने आखिरी नोटिस भेजा है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का 19 लाख रुपये बकाया है। विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर तक बकाया रकम अदा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जल संस्थान का कहना है कि पांच हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों पर भी विभाग कार्रवाई करेगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) काटने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। जिले के चारों विकासखंडों में वर्तमान में करीब 11 हजार कनेक्शन हैं। उत्तराखंड जल संस्थान के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता बिलाल युनूस का कहना है कि विभागीय राजस्व को बढ़ाने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी विभागों के बकायेदारों को भी भेजे जाएंगे नोटिस
जल संस्थान वर्षों से बिल नहीं देने वाले सरकारी विभागों की सूची भी तैयार कर रहा है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि इन विभागों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नोटिस जारी कर दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed