{"_id":"5c02c472bdec22419f5c22dd","slug":"131543685234-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन निगम ने डाउन स्ट्रीम का निकासी गेट खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन निगम ने डाउन स्ट्रीम का निकासी गेट खोला
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। वन विकास निगम ने शारदा से खनिज निकासी के लिए शनिवार को डाउन स्ट्रीम का निकासी गेट खोल दिया है, लेकिन पहले दिन निकासी शून्य रही। एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने तौल कांटे पर विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर निकासी गेट का शुभारंभ किया। एसडीएम ने वन निगम खनन इकाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाउन स्ट्रीम के साथ ही अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र का भी सीमांकन शीघ्र पूरा कर निकासी गेट खोलने को कहा।
खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि जल एवं मृदा आयोग ने फिलहाल 4 लाख 50 हजार घनमीटर खनिज निकासी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस माह आयोग की टीम फाइनल सर्वे करेगी, इसके बाद निकासी लक्ष्य की मात्रा बढ़ने की उम्मीद है। उ
न्होंने कहा कि विभाग ने अपनी ओर से निकासी गेट खोल दिया है, अब वाहन स्वामियों एवं खनन कारोबारियों पर निर्भर है कि वह खनिज निकासी कब से शुरू करते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक खनन के लिए ढाई सौ से ज्यादा वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। बता दें कि इस बार शक्तिमान ट्रकों के अलावा ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं डंपरों का भी पंजीकरण हुआ है। करीब छह सौ वाहनों के खनिज निकासी में लगने का अनुमान है।