{"_id":"5b5b4e914f1c1bf6548b5507","slug":"131532710545-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी में मल्हार संध्या का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी में मल्हार संध्या का आयोजन
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में संगीत प्रेमियों ने संगीत महाविद्यालय में मल्हार संध्या का आयोजन किया गया। संगीत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य चतुर सिंह मौनी ने मल्हार संध्या का शुभारंभ राग मेघ मल्हार में ‘मेघ आये है घिर-घिर घटा छायी घनघोर’ बड़ा ख्याल मेहरवा बरसन लागे छोटा ख्याल गाकर किया।
मल्हार संध्या में सागर मौनी ने सूर मल्हार में ‘बरखा आयी कारी बदरा छायी, मोहे पिया बिन कछु ना सुहाई’ को तानपुरे के साथ संगत कर सुगम्य प्रस्तुति दी।
एमसी भट्ट ने राग गौड़ मल्हार में ‘बरसन लागे कारी बदरिया, अतिहि बरसन बूंद-बूंद घन’ गाकर झूमने को मजबूर कर दिया। एलएम सौराड़ी और एमसी गहतोड़ी ने बरसात पर राग पेश किए।
तबले में थाप कैलाश भट्ट ने दी। देर रात तक हुए इस कार्यक्रम में शिक्षक रबीश पचौली, पंकज पचौली, माधवानंद, मथुरा दत्त आदि मौजूद थे।