फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ट्रक चालकों ने खनन तौल कांटे में अव्यवस्था फैलाई

ट्रक चालकों ने खनन तौल कांटे में अव्यवस्था फैलाई

Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालकों ने खनन तौल कांटे में अव्यवस्था फैलाई

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
शक्तिमान ट्रक चालकों की ओर से फैलाई जा रही अव्यवस्था से शुक्रवार को कांटा कर्मियों ने आधा घंटे तौल बंद कर दी। इस संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। साथ ही सुरक्षा नहीं मिलने पर शनिवार से कांटा खोलने में असमर्थता जताई है।


शारदा नदी अपस्ट्रीम से खनन कर नायकगोठ स्थित धर्मकांटे में उपखनिज की तौल की जाती है। शुक्रवार को उपखनिज से भरे शक्तिमान ट्रक चालकों द्वारा अव्यवस्था फैलाने से कांटा कर्मियों ने दोपहर बाद आधे घंटे कांटा बंद कर दिया। इससे उपखनिज तौल प्रभावित हो गई। कांटे के पास खनिज से भरे वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर एसआई मोहन चंद भट्ट मय फोर्स के पहुंचे। इसके बाद खनन तौल कार्य शुरू हो सका। कर्मियों का आरोप था कि रायल्टी चोरी की नीयत से करीब एक दर्जन ट्रक चालकों ने अव्यवस्था फैलाई थी। कर्मियों ने शारदा खनन के प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक हरीश पाल को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। शिकायती पत्र में सेक्शन प्रभारी प्रकाश पाटनी, कांटा प्रभारी हर्ष स्वरूप जोशी, गश्ती दल प्रभारी दुर्गा राम आर्या, गणेश चंद पंत, प्रकाश चंद्र भट्ट, सुरेश चंद्र वर्मा के हस्ताक्षर हैं। प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक का कहना है कि उन्हें कर्मचारियों का पत्र मिला है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा भी उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर, शक्तिमान ट्रक यूनियन के अध्यक्ष योगी ज्याल ने तौल कांटे पर पर्याप्त कर्मी नहीं होने से अव्यवस्थाएं फैलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed