{"_id":"5a64c4084f1c1b84268b59b7","slug":"131516553224-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी की हालत नाजुक, एक सप्ताह से उठा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी की हालत नाजुक, एक सप्ताह से उठा नहीं
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
एक सप्ताह से घायल हाथी खड़ा नहीं हो पाया है। उसकी हालत नाजुक बनी है। वन विभाग कर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं। रामनगर कार्बेट पार्क के मुख्य चिकित्साधिकारी ने घायल हाथी का इलाज किया।
बनबसा के पश्चिमी छोर पर स्थित किलपुरा रेंज के जंगल में 16 जनवरी से घायलावस्था में हाथी पड़ा है। वह खड़ा नहीं हो पा रहा है। स्ट्रांग फार्म के बोर्ड आफ मेंबर क्लिफ्टन शिप्वे के साथ ग्रामीण हाथी के लिए भोजन मुहैया करा रहे हैं। वन दरोगा सुंदर लाल और प्रकाश गंगवार ने बताया कि हाथी का रामनगर कार्बेट पार्क के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा ने इलाज किया। उन्होंने जांच के लिए हाथी के खून और पस के नमूने लिए हैं। फिलहाल हाथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वन विभाग किलपुरा रेंज के वन बीट अधिकारी रमेश चंद्र आर्य, तेज पाल, वाहन चालक हंसा दत्त आदि घायल हाथी की सुरक्षा में लगे हैं।