फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नई दंत यूनिट लगने के साथ ही बढने लगी मरीजों की संख्या

नई दंत यूनिट लगने के साथ ही बढने लगी मरीजों की संख्या

Sat, 23 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नई दंत यूनिट लगने के साथ ही बढने लगी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में एक दिन पूर्व लगी नई दंत यूनिट के जरिए अपने दांतों का परीक्षण कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक दांतों से संबंधित बीमारियों का इलाज कराने के लिए इक्का दुक्का मरीज ही प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंचते थे। लेकिन शनिवार को नई दंत यूनिट में 20 से अधिक दांतों के रोगी पहुंचे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी के अनुसार जिला अस्पताल में लगाई गई नई दंत यूनिट में जहां एक डेंटल चेयर और एक मोबाइल डेंटल चेयर सभी उपकरणों के साथ मौजूद है। वहीं अस्पताल के लिए एक और आधुनिक डेंटल चेयर की खरीद की जाएगी। जिसके लिए बंगलूरू स्थित कंपनी को आर्डर दे दिया गया है।
विज्ञापन


आधुनिक डेंटल चेयर की कीमत करीब एक लाख 30 हजार रुपये तक आएगी। उन्होंने बताया कि अब दूरस्थ गांवों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में भी सचल दंत यूनिट को भेजा जाएगा। मोबाइल डेंटल चेयर का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि वह आसानी से फोल्ड होकर छोटे आकार में वाहनों में आ सकती है। मोबाइल डेंटल चेयर से दूरस्थ गांवों में लगने वाले शिविरों में अब मरीजों को दांतों की फीलिंग, मसाला भरना, सफाई आदि की सुविधा आसानी से मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचल दंत यूनिट के लिए खरीदा जाएगा जनरेटर
चंपावत। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी के अनुसार दूरस्थ गांवों में लगने वाले शिविरों में सचल दंत यूनिट के संचालन के लिए बिजली का होना आवश्यक है। इसलिए सचल दंत यूनिट के लिए छोटे जनरेटर की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सचल दंत यूनिट में बैटरी बैकअप तो है, लेकिन वह अधिकतम एक घंटे तक ही कार्य कर सकता है।


सीमांकन के बाद जिला अस्पताल में बनेगी चहारदीवारी
चंपावत। जिला अस्पताल की भूमि का सीमांकन नहीं होने के कारण अब तक अस्पताल परिसर में चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो पाया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एमएस बोरा ने बताया कि राजस्व विभाग से जिला अस्पताल की भूमि का सीमांकन कराने का अनुरोध किया गया है। सीमांकन के बाद जिला अस्पताल में चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed