{"_id":"5a3d3f9b4f1c1bcd6d8b5989","slug":"131513963419-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा रेंज में हाथियों में संघर्ष, मादा हाथी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा रेंज में हाथियों में संघर्ष, मादा हाथी की मौत
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन्यजीवों से भरपूर नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य के अंतर्गत शारदा रेंज में हाथियों के आपसी संघर्ष में 12 साल की मादा हाथी की मौत हो गई। डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद वन कर्मियों ने मादा हाथी के शव को जलाकर नष्ट कर दिया है।
अभ्यारण्य के अंतर्गत खासी संख्या में हाथियों के झुंड घूम रहे हैं। साथ ही पिछले दिनों में जंगल से सटे गांवों में भी हाथियों की लगातार दस्तक की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाथियों के अधिक संख्या में होने से अब उनमें आपसी संघर्ष की घटनाएं भी सामने आने लगी है। ताजा मामले में शुक्रवार को वन कर्मियों को शारदा रेंज के गुलियापानी बीट में एक हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना पर विभाग में हड़कंप मच गया। यहां मौजूद डीएफओ वन अधिकारियों से साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि मादा हाथी की उम्र करीब 12 वर्ष है। उसकी मौत हाथियों के बीच आपसी संघर्ष में हुई है।