{"_id":"59beb3e64f1c1b96688b520a","slug":"131505670118-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आए नेपाल सेना के जवान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर आए नेपाल सेना के जवान की करंट से मौत
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल से बहन के घर विचई (टनकपुर) आए नेपाल सेना के एक जवान की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसकी शव नेपाल ले गए हैं। नेपाल के कंचनपुर जिले के जिमुवा गांव का निवासी सूरज बहादुर चंद पुत्र वीर चंद शुक्रवार को अपनी बहन के घर विचई आया था।
बताया गया कि शनिवार शाम घर की छत पर मोबाइल से बात करते वक्त वह छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से करंट की चपेट में आ गया। घटना का पता चलने पर परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित रूप से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया गया। रविवार को परिजन उसका शव नेपाल ले गए हैं।