{"_id":"59a1cb5b4f1c1bd6208b4a00","slug":"131503775579-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सितंबर से शुरू होगा छह दिनी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सितंबर से शुरू होगा छह दिनी महोत्सव
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में 30 सितंबर से होने वाले छह दिनी लड़ीधुरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति और ग्रामीणों की बैठक हुई। बाराकोट के रामलीला मंच में महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव के दौरान तय किया गया कि महोत्सव में सांस्कृतिक दलों की व्यवस्था के लिए शिष्टमंडल देहरादून जाकर संस्कृति विभाग में संपर्क करेगा।
बाहर से आने वाले सांस्कृतिक दलों को सुरक्षा देने, मुख्य अतिथि बनाने, मंदिर की सजावट और विद्युत व्यवस्था करने, लकी ड्रा खोलने, झांकियों के लिए बाराकोट के अलावा लोहाघाट के स्कूलों में संपर्क करने पर चर्चा की गई। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जोशी ने बताया कि इस वर्ष 30 सितंबर को महोत्सव का शुभारंभ होगा, जो पांच अक्तूबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद, शैक्षिक प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में राजू अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह, दुर्गेश जोशी, दयाल सिंह आदि मौजूद थे।