{"_id":"67ffe67512897301380d5957","slug":"130-cctv-cameras-will-be-installed-in-tanakpur-and-banbasa-area-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-122744-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में लगेंगे 130 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में लगेंगे 130 सीसीटीवी कैमरे
Wed, 16 Apr 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल सीमा से सटे टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में अब पुलिस की तीसरी निगाह और तेज हो जाएगी। टनकपुर और बनबसा में 130 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरु कर दिया है। बुधवार को सीओ राणा ने बताया कि अभी टनकपुर के पीलीभीत चुंगी समेत अनेक मुख्य स्थानों पर करीब 30 सीसीटीवी कैमरे चालू हैं।
टनकपुर में 70 और नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरु कर दिया है। बनबसा में 60 नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। नए कैमरे संवेदनशील बैराज मार्ग और प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने पोल लगाने के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। पोल लगाने के साथ ही कैमरे लगा दिए जाएंगे। मई माह में टनकपुर कोतवाली और बनबसा थाने में कंट्रोल रुम चालू हो जाएगा। संवाद