फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   13 thousand devotees visited Mother Poornagiri

13 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
13 thousand devotees visited Mother Poornagiri
मां पूर्णागिरि देवी के मुख्य मंदिर से 500 मीटर पहले काली मंदिर के पास उमड़े श्रद्घालु। संवाद न्यूज - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में मंगलवार को तीर्थयात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। 24 घंटे में 13 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। संख्या में कमी की वजह से श्रद्धालु मुख्य मंदिर में कम समय में दर्शन कर पा रहे हैं। इधर टनकपुर मेला क्षेत्र में बाल मुंडन का ठेका सवा 12 लाख रुपये में हुआ।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मंदिर समिति ने बताया कि मेला क्षेत्र में समिति मेला प्रशासन के साथ मिलकर तीर्थयात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैय्या करा रही है। रैनबसेरे, पार्किंग, स्वास्थ्य, आवाजाही सहित कई व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया गया है। मेला क्षेत्र में गर्मी बढ़ने से पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। वहीं सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि ठुलीगाड़ और काली मंदिर क्षेत्र में दोनों स्वास्थ्य शिविर सुचारु हो गए हैं। मेला क्षेत्र में एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

इधर टनकपुर मेला क्षेत्र में बाल मुंडन का ठेका संपन्न हुआ। ये ठेका सवा 12 लाख रुपये में बंशीधर जोशी के नाम छूटा। ठेके की प्रक्रिया ईओ राहुल कुमार, लोनिवि के अपर सहायक अभियंता एपीएस बिष्ट, कोषाधिकारी जगत सिंह बिष्ट और पालिका के जेई वसीम जावेद की देखरेख में संपन्न हुई। पिछले साल ये ठेका 9.51 लाख रुपये में छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में धर्मार्थ अस्पताल चलाएगी मंदिर समिति
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए मंदिर समिति आगे आई है। समिति भैरव मंदिर में निर्मित स्वास्थ्य केंद्र में एक धर्मार्थ अस्पताल संचालित करेगी। इसके लिए 15 जून तक की मेला अवधि के लिए अस्थायी डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती की जा रही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि फार्मासिस्ट सप्ताह में एक दिन पूर्णागिरि धाम से 21 किमी दूर चूका क्षेत्र में भी सेवा देगा। मेला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि धर्मार्थ अस्पताल टनकपुर के उप जिला अस्पताल के सीएमएस की देखरेख में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed