फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ठेका देनने से पटरी पर आने लगी शहर की सफाई व्यवस्था

ठेका देनने से पटरी पर आने लगी शहर की सफाई व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
ठेका देनने से पटरी पर आने लगी शहर की सफाई व्यवस्था
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था ठेके पर देने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर आने लगी है। शहर में सुबह-शाम झाडू लगने के साथ ही नालियों की तलीझाड़ सफाई भी शुरू कर दी गई है जिससे नालियों के चोक होने की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना के तहत नगर पालिका परिषद ने शहर के 11 में से पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था का कार्य ठेके पर दिया है। प्रभारी ईओ बसंतराज चंद ने बताया कि वार्ड संख्या 1 शारदा चुंगी कॉलोनी, वार्ड संख्या 2 मस्जिद एरिया, वार्ड संख्या 8 मेन मार्केट, वार्ड संख्या 10 विष्णुपुरी कॉलोनी और वार्ड संख्या 11 कार्की फार्म की सफाई व्यवस्था का ठेका लखनऊ की संस्था को दिया गया है।
विज्ञापन


संस्था के प्रबंधक अनुराग द्विवेदी ने बताया कि पांचों वार्डों में सुबह-शाम सफाई करने के साथ ही अब नालियों की तलीझाड़ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल शारदा चुंगी कॉलोनी, मैन मार्केट, मस्जिद एरिया और चंद कॉलोनी में नालियों की तलीझाड़ सफाई की जा रही है। जल्द ही अन्य वार्डों में भी नालियों की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed