{"_id":"5c854ba9bdec22145a0e993d","slug":"121552239529-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ ने मनाया 50 वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ ने मनाया 50 वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपनी स्थापना की पचासवीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जवानों ने मार्चपास्ट किया, जिसकी सलामी असिस्टेंट कमांडेंट बीएस बिष्ट ने ली।
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपनी स्थापना की पचासवीं वर्षगांठ मनाते हुए परिवारजनों की विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए। रविवार को जवानों ने एनएचपीसी मैदान में मार्चपास्ट किया। इससे पूर्व बीते दिवस सीआईएसएफ परिवारों के बच्चों की वॉलीबाल, एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई गई।
एक सौ मीटर दौड़ में हर्ष बाली, हरप्रीत सिंह, गौरव गुप्ता पहले तीन स्थानों पर रहे। रात्रि समय सीआईएसफ परिवारों के बच्चों, महिलाओं और जवानों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा निभा रही है सीआईएसएफ
बनबसा (चंपावत)। 1964 में रांची के एईसी में भीषण अग्निकांड, राऊलकेला और जमशेदपुर औद्योगिक संस्थानों में दंगे व पूर्वी अंचल में 1967 में घटी औद्योगिक अशांतियों के बाद भारत सरकार ने 1969 में सीआईएसएफ का गठन किया था। सीआईएसएफ को देश के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, परमाणु विद्युत संयंत्र, अंतरिक्ष प्रतिष्ठान, रक्षा उत्पाद युनिटें, टकसाल, तेल रिफाइनरियों, ताप संयंत्र, जलविद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लोकसभा चुनाव में भी बल की अहम भूमिका होती है। एसी बीएस बिष्ट ने बताया कि इस समय बल के 1 लाख 41 हजार से अधिक कर्मी देश के तीन सौ से अधिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।