{"_id":"5c685d93bdec2273a83ba952","slug":"121550343571-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं का कराटे प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं का कराटे प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में छात्राओं का 45 दिनी कराटे प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में 250 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं।
शनिवार को विद्यालय सभागार मेें जिला स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट की मौजूदगी में प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्राओं के लिए कराटे का ज्ञान होना अति आवश्यक है।
इससे वह किसी भी कठिन परिस्थिति में इसका प्रयोग कर आत्मरक्षा कर सकती हैं। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ी अंकित पांडेय और करमवीर भी छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
दीपक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को सेल्फ डिफेंस, किक, पंच, ब्लाक आदि का भी अभ्यास कराया जा रहा है। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष गोपाल सिंह ढेक, गणेश पुनेठा, हेमंती भट्ट, निर्मला भट्ट आदि मौजूद रहे।