{"_id":"5c2cf32fbdec2256a47cc7b3","slug":"121546449711-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों का मलबा दुकानों के आगे डंप करने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों का मलबा दुकानों के आगे डंप करने पर रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के वीआईपी डाकबंगला रोड में रिलायंस जियो कंपनी की ओर से केबल बिछाने के लिए खोदी गई नालियों का मलबा दुकानों के आगे डंप करने पर व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दुकानों के आगे पड़े मलबे को शीघ्र संबंधित कंपनी से उठवाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मलबे को नहीं हटाया गया तो, व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
डाकबंगला रोड के व्यापारी मनोज साह, लक्ष्मण सिंह बोहरा, सतीश मिश्रा, कमल राय, जहीर खान, रूप सिंह कुंवर, मयंक बोहरा आदि व्यापारियों का कहना है कि रिलायंस जियो कंपनी द्वारा करीब 10 दिन पूर्व केबल बिछाने के लिए उनकी दुकानों के आगे से सड़क तोड़कर नालियां खोदी गई थी। केबिल बिछाने के बाद उनकी दुकानों के आगे डाले गए मलबे को नहीं हटाया जा रहा है। उनका कहना है कि मलबे से उठने वाली धूल से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि धूल के कारण उनकी सब्जियां, मिठाईयां, खाद्य सामग्री, रेडीमेड कपड़े खराब हो रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि मलबे को नहीं हटाया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।