{"_id":"5bb656c4867a55293f75a978","slug":"121538676420-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करें
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को भविष्य का मार्ग चुनने को लेकर गोष्ठी हुई, इसमें अनुभवी विशेषज्ञों ने बियोंड एजुकेशन (स्कूली शिक्षा के अतिरिक्त) पर सुझाव देकर छात्र-छात्राओं को भविष्य का मार्ग चुनने और आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी का आयोजन नवीं मुंबई की लीड फाउंडेशन ने किया।
गांधी जयंती पर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता काउंसलर भूपेश गौनियाल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने और समाज की भलाई के लिए कार्य करने के टिप्स दिए। पर्वतारोही विजया पंत, योग प्रशिक्षक प्रवीन टुली, थानाध्यक्ष राजेश पांडेय आदि ने भी शिक्षा के अलावा जीवन में आगे बढ़ने के उपायों के बारे बताया। गोष्ठी का संयोजन लीड फाउंडेशन के कैलाश उदय चंद ने किया।
प्रायोजक उत्तरांचल महासंघ मुंबई और खटीमा की प्रयाग बाल विकास समिति थे। इस मौके पर संस्था ने निर्धन वर्ग की छात्रा पूजा आर्य, प्रीति कश्यप, आरती, पार्वती, सलमा, प्रीति पंत, राजेश्वरी, मानषी कुमारी, कविता महर, अमन कुमार को महाविद्यालय की फीस प्रति 1700 रुपये, ड्रेस, शिक्षण सामग्री भेंट की। मेधावी छात्रा डौली भट्ट और फाईन आर्ट्स की छात्रा मेघा को भी पुरस्कृत किया गया। गोष्ठी में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रंजना चंद, शारदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विमल मिश्र, गीता चंद, सविता कोली आदि थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित और संचालन डॉ. दिनेश कुमार ने किया।