{"_id":"5b536c0a4f1c1b45748b63b9","slug":"121532193802-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरोड़ा रोखड़ से पत्थर उठाने पर ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरोड़ा रोखड़ से पत्थर उठाने पर ग्रामीण भड़के
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खेतखेड़ा की ओर हो रहे भू-कटाव की रोकथाम के लिए हो रहे कार्य के लिए कार्यदायी सिंचाई विभाग की ओर से गैंड़ाखाली और बसानीगोठ के मध्य किरोड़ा रोखड़ से पत्थरों का उठान किया जा रहा है, इससे भड़क ग्रामीणों ने रोखड़ पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और पत्थरों का उठान रुकवा दिया। मौके पर मौजूद तहसीलदार के समझाने पर ग्रामीण नहीं मानें, जिस पर प्रशासन को पत्थरों का उठान बंद कर लौटना पड़ा।
खेतखेड़ा में हो रहे कटाव की रोकथाम को सिंचाई विभाग द्वारा वायरक्रेट बनाए जा रहे हैं, जिसके लिए डीएम ने गैंड़ाखाली और बसानीगोठ के मध्य किरोड़ा रोखड़ के राजस्व क्षेत्र से पत्थरों का उठान करने की अनुमति दी। शनिवार को पत्थर उठानेे को शक्तिमान ट्रकों के पहुंचते ही ग्रामीण भड़क गए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर पत्थरों का उठान रुकवा दिया।
सूचना पर तहसीलदार पूनम पंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सुरक्षा को लगे वायरक्रेट को तोड़कर पत्थर भरे जा रहे हैं, इससे गांवों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि गांव की सुरक्षा को ताख पर रखकर रोखड़ से पत्थरों का उठान नहीं होने दिया जाएगा।