{"_id":"5afc6ae64f1c1bce408b5d33","slug":"121526491878-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-टू-नेपाल सड़क निर्माण की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-टू-नेपाल सड़क निर्माण की कवायद तेज
Updated Wed, 16 May 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे से ठीक पहले मंजूर हुई टनकपुर-टू-नेपाल सड़क निर्माण की कवायद तेज हो गई है। कार्यदायी विभाग पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई) ने बुधवार से ऑनलाइन ई-टेंडर आमंत्रित कर दिए है। टेंडर की तकनीकी निविदा 20 जून को खुलेगी। इसके बाद टेंडर आवंटन की प्रक्रिया पूूरी होते ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
11 मई को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने टनकपुर बैराज से नेपाल सीमा तक प्रस्तावित 1.3 किमी सड़क के निर्माण स्थल का जायजा लिया था। उन्होंने अधिकारियों को वनापत्ति समेत सड़क निर्माण की सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए थे।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन, यूजर एजेंसी एनएचपीसी, लोनिवि, वन विभाग एवं कार्यदायी विभाग पीआईयू ने वन आपत्ति समेत सभी बाधाओं को दूर कर सड़क निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। कार्यदायी विभाग के अधिशासी अभियंता आरके पुनेठा एवं अवर अभियंता हरीश जोशी ने बताया कि 16 जून (बुधवार) से ऑनलाइन ई-टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। कोई भी योग्य ठेकेदार एवं कंपनी ऑनलाइन टेंडर डाल सकती है। उन्होंने बताया कि 20 मई को टेंडर की तकनीकी निविदा खोली जाएगी। इसके बाद तिथि तय कर योग्य कंपनी या ठेकेदार को सड़क निर्माण का काम दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैराज से ब्रह्मदेव तक पांच मीटर चौड़ी सीसी रोड बनेगी
टनकपुर-टू-नेपाल प्रस्तावित सड़क सीसी की बनेगी। पीआईयू के जेई हरीश जोशी एवं वीएस पोखरिया ने बताया कि 5.13 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सीसी रोड की चौड़ाई 5 मीटर एवं दोनों ओर दो-दो मीटर की पटरी का निर्माण किया जाएगा। टनकपुर बैराज से डेढ़ सौ मीटर तक तटबंध में सड़क बनने के बाद आगे ब्रह्मदेव बाजार के नाले तक तटबंध से नीचे रोड का निर्माण होगा। 1.3 किमी लंबी इस सड़क पर ह्यूम पाइप की दस पुलिया बननी है।
महेंद्रनगर से सीधे जुड़ेगा टनकपुर
बैराज से प्रस्तावित 1.3 किमी टनकपुर-टू-नेपाल सीसी रोड बनने के बाद टनकपुर नेपाल के महेंद्रनगर से जुड़ जाएगा। नेपाल की ओर से महेंद्रनगर के पास भासी से ब्रह्मदेव तक सड़क का बुनियादी निर्माण पूरा किया जा चुका है।