{"_id":"5af9cd634f1c1b165e8b4703","slug":"121526320483-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेला: मौसम के कारण समय से पहले समाप्त हो सकता है मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेला: मौसम के कारण समय से पहले समाप्त हो सकता है मेला
Updated Mon, 14 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां श्री पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इधर मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन मेले की तय अवधि को कम करने पर विचार कर रहा है। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अनिल चन्याल द्वारा इस बावत जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध एवं राज्य के प्रमुख धार्मिक मेलों में सुमार मां श्री पूर्णागिरि धाम में हर होली के अगले दिन से लगने वाला मेला इस बार 3 मार्च से शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की आवाजाही के ग्राफ में उतार-चढ़ाव के बीच देश के कोने-कोने से देवी मां के दर्शन के लिए भक्त हर दिन हजारों की संख्या में मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। शनिवार से श्रद्धालुओं की संख्या का ग्राफ एक बार फिर बढ़ा है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक मैदानी क्षेत्र में गेहूं की फसल कटाई व मढ़ाई न हो पाने से श्रद्धालु कम संख्या में आ रहे हैं, लेकिन फसल का काम पूरा होने के बाद मेले में फिर बड़ी संख्या में भक्तों की आवाजाही होगी। जिला पंचायत संचालित इस मेले की अवधि इस बार 3 मार्च से 15 जून तय है, लेकिन मानसून से पहले मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए प्रशासन तय अवधि से पहले ही मेला समाप्त करने पर विचार कर रहा है। मेला मजिस्ट्रेट/ एसडीएम चन्याल का कहना है कि मौसम को लेकर मौसम विभाग द्वारा लगातार अलर्ट जारी करने से सुरक्षा के दृष्टिगत सरकारी मेला समय से पहले समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बाबत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
खराब मौसम के कारण समय से पहले मेला समाप्त करने प्रशासन द्वारा विचार किए जाने की बात मंदिर समिति के संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो समिति इस बारे में प्रशासन के साथ बैठक कर विचार-विमर्श करेगी। - भूवन चंद्र पांडे अध्यक्ष पूर्णांगिरि धाम मंदिर समिति