{"_id":"5af32f4e4f1c1b350b8b90f0","slug":"121525886798-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमहापुराण कथा सुनने उमड़ रही है भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमहापुराण कथा सुनने उमड़ रही है भारी भीड़
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मानेश्वर स्थित भरछाना के राधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद् शिव पुराण कथा सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पं.रेवाधर कलौनी और ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता की पहल पर आयोजित कथा में प्रवचन करते हुए व्यास राकेश डुकलान ने पार्वती जन्म की कथा सुनाई। आयोजक श्री कलौनी का कहना है कि 10 मई को कथा के दौरान शिव विवाह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पुराण कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है। मुख्य यजमान पंडित रेवाधर कलौनी, गिरीश कलौनी, कृष्णानंद, जगदीश कलौनी, नरेश कलौनी आदि द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।