{"_id":"5af1e7634f1c1b84098b8fb0","slug":"121525802851-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी और मौत से जूझ रहे शिक्षक को मदद की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी और मौत से जूझ रहे शिक्षक को मदद की दरकार
Updated Tue, 08 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित राजकीय माध्यमिक विद्यालय धूरा के शिक्षक राजेंद्र जोशी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बनी है। इलाज में भारी-भरकम रकम खर्च कर चुके परिवार को अब शिक्षक जोशी के इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। साथी शिक्षकों ने इसके लिए पहल शुरू की है।
शिक्षक नेता गैंड़ाखाली इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रवि बगौटी, नशा मुक्ति अभियान के संयोजक एवं छीनीगोठ के शिक्षक त्रिलोचन जोशी, वेद प्रकाश पंत, विपिन उप्रेती ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश जारी कर शिक्षक राजेंद्र जोशी के लिए आर्थिक मदद जुटानी शुरू की है। उन्होंने शिक्षक समुदाय के साथ ही समाज के अन्य वर्गों एवं जनप्रतिनिधियों से भी शिक्षक जोशी के इलाज के लिए मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बीमार शिक्षक जोशी के अल्मोड़ा अर्बन बैंक खटीमा के खाता संख्या 014100100008675 या उनकी पत्नी रेखा जोशी के स्टेट बैंक शाखा टनकपुर के खाता संख्या 31330282568 में पैसा जमा कर रसीद मोबाइल नंबर 08958653161 या 8859967814 में भेजने को कहा है।