{"_id":"5ae8ae814f1c1b3c0a8b7704","slug":"121525198465-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में उठी सड़क, बिजली और पानी की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में उठी सड़क, बिजली और पानी की शिकायतें
Updated Tue, 01 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। माह के पहले मंगलवार को बाराकोट तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सड़क, बिजली, पानी से संबंधित 23 शिकायतें दर्ज की गई। अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास योजना के बारे में भी जानकारियां दी गई।
वहां ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, एसडीएम लोहाघाट आरसी गौतम, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, बीडीओ पूरन सिंह रावत, डीपीआरओ सुरेश बैनी, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, महाप्रबंधक उद्योग जीबी जोशी, एसडीओ वन मनोहर सेमिया, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक चंद्र जोशी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिकायतकर्ता आदि मौजूद रहे।