{"_id":"5ae758584f1c1b66098b75a7","slug":"121525110872-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी ने दिखाई ईमानदारी, कीमती मोबाइल लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी ने दिखाई ईमानदारी, कीमती मोबाइल लौटाया
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में एक श्रद्धालु का कीमती मोबाइल लौटाकर शहर के चुनरी व्यवसायी ने ईमानदारी की मिसाल कायम की। मोबाइल स्वामी ने व्यवसायी की ईमानदारी की प्रशंसा कर आभार जताया।
कुमनिया रामपुर जिला बरेली निवासी रामपाल पुत्र राममूर्ति लाल परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए थे। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच टैक्सी में सफर के दौरान उनका मोबाइल टैक्सी में ही छूट गया। जब टैक्सी भैरव मंदिर से लौटी तो उसमें सवार टनकपुर निवासी चुनरी व्यवसायी देवेंद्र कुमार को टैक्सी के अंदर मोबाइल गिरा हुआ मिला।
उन्होंने कई यात्रियों से पूछताछ की लेकिन किसी के दावा न करने पर वह मोबाइल लेकर टनकपुर आ गए। उन्होंने मोबाइल ऑन कर अंतिम बार जिस नंबर पर कॉल लगाई गई थी उसी पर कॉल की और पूरा मामला बताया। इसके कुछ देर बाद मोबाइल स्वामी की कॉल आ गई, जिस पर चुनरी व्यवसायी ने उन्हें अपनी दुकान का पता बताकर मोबाइल लौटा दिया।