{"_id":"5ab3f08f4f1c1be73f8b4662","slug":"121521741967-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरज चमक के साथ बरसात से तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरज चमक के साथ बरसात से तापमान में गिरावट
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बीते दो दिनों से मौसम के बदलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक ही तेज गरज साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंड एक बार फिर से वापस लौट आई। लोगों को ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश से बाजार में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के चलते खुले में लगाई गई दुकानें बंद हो गई। उद्यान विशेषज्ञ भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि मौसम साफ होने पर काश्तकार आलू की बुआई शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा हरी मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, बैगन आदि की नर्सरी को भी खेतों में फैलाने के लिए अनुकूल समय है।
तेज अंधड़ के कारण पहुंचा फलों को नुकसान
चंपावत। बुधवार की देर रात आए तेज अंधड़ के कारण कई स्थानों में सिटरस फलों के साथ ही आम की बौरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बडोली के काश्तकार जय दत्त, शंकर दत्त थ्वाल, खीमानंद आदि ने बताया कि बीते दिनों हुई भारी ओलावृष्टि की मार से काश्तकार उबर भी नहीं पाए थे कि तेज अंधड़ ने एक बार फिर से उनकी कमर तोड़ दी है।